फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कुरुड़ा कॉलेज में छात्रों ने छेड़ा आंदोलन

Mon, 31 Aug 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे विषयों का संचालन, एनसीसी की मांग पर अड़े छात्र
विज्ञापन

पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा पीजी कॉलेज कुरुड़ा में वर्षों से अधूरे पड़े विषयों का संचालन शुरू करने और एनसीसी कोर की स्थापना की मांग को लेकर छात्रसंघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के इस प्रमुख राजकीय महाविद्यालय में पुरोला, मोरी और नौगांव विकासखंडों के सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद लंबे समय से कई महत्वपूर्ण विषयों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

छात्रों की प्रमुख मांगों में स्नातक स्तर पर भूगोल, संस्कृत, गृह विज्ञान और चित्रकला व स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों का संचालन शुरू करना शामिल है। इसके साथ ही महाविद्यालय में एनसीसी कोर की स्थापना की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
विज्ञापन

छात्रसंघ का कहना है कि एनसीसी शुरू होने से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होगी तथा उन्हें सैन्य, पुलिस और अन्य प्रतियोगी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा। मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने की चेतावनी दी गई है। धरने में उपाध्यक्ष सलौनी राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें