फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्रों ने टहनियां काटकर बनाया रास्ता, फिर गए स्कूल

Thu, 30 Jul 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्कू गांव के रास्ते में भूस्खलन क्षेत्र में पेड़ उखड़कर आने से हुई दिक्कत
विज्ञापन

गांव को जोड़ने वाला रास्ता भूस्खलन से जगह-जगह हो गया है क्षतिग्रस्त
उत्तरकाशी। अस्सी गंगा घाटी के सेक्कू गांव के लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती बुधवार रात में गांव को जोड़ने वाली सड़क पर दोबारा भूस्खलन होने के कारण पेड़ गिर गए हैं। इससे बच्चों को सुबह गजोली हाईस्कूल जाने के लिए पेड़ की टहनियों को काटकर भूस्खलन वाले क्षेत्र से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ा।
स्थानीय निवासी चत्तर सिंह राणा ने बताया कि सेक्कू गांव में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पहले भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग सहित सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बीते बुधवार को वहां से शिक्षकों की भूस्खलन जोन में जान जोखिम में डाल आवाजाही करते हुए तस्वीरें सामने आई थी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार देर रात को दोबारा भूस्खलन होने के कारण अब वहां पर मलबा और बोल्डर के साथ पेड़ उखड़कर आए हैं। इससे सेक्कू से हाईस्कूल गजोली जाने वाले छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वे पहले भूस्खलन क्षेत्र में पेड़ की टहनियों को काट रहे हैं। उसके बाद वे रास्ता बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही भूस्खलन वाले क्षेत्र में टहनियों को पकड़कर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर खाई सहित अस्सी गंगा नदी में गिरने का खतरा बना है। राणा ने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग सहित प्रशासन को देने के बावजूद स्थिति को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। शायद किसी बड़ी दुघर्टना के बाद ही वहां पर किसी प्रकार की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें