फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी किया कचरा डंपिंग का विरोध

Thu, 14 May 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेखला गदेरे में कचरा डंपिंग का गंगोरी एवं तेखला की महिलाओं ने दूसरे दिन भी विरोध किया। महिलाओं के विरोध के चलते नगर पालिका को नगर का कचरा बस अड्डे के पास डंप करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर बाद मौके पर पहुंचे संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण एवं ईओ नगर पालिका अभिनव कुमार के आश्वासन के बाद महिलाओं ने आंदोलन स्थगित किया। संसदीय सचिव ने 15 जून के बाद गदेरे में कचरा डंप नहीं करने का आश्वासन दिया।


तेखला गदेरे में कचरा डंपिंग के विरोध में गंगोरी एवं तेखला की महिलाएं बुधवार से आंदोलित थीं। बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने डंपिंग जोन के पास पहुंचकर नगर पालिक एवं जिला पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिलाओं के विरोध के चलते नगर पालिका को नगर से एकत्र कचरा बस अड्डे के पास डंप करना पड़ा। दोपहर बाद संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण एवं ईओ नगर पालिका अभिनव कुमार तेखला पहुंचे और आंदोलित महिलाओं को 15 जून के बाद गदेरे में कचरा डंप नहीं करने का आश्वासन दिया, जिस पर महिलाओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रही पवना सेमवाल ने चेतावनी दी कि यदि 15 जून के बाद यहां कचरा डंप किया गया, तो महिलाएं गंगोत्री हाईवे जाम करेंगी।

इस मौके पर सुमित्रा चौहान, राधिका उनियाल, प्रेमा चौहान, राजेंद्री, शांता देवी, दलवीर, अनिल चौहान, खुशपाल सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।

नगर के कचरा डंपिंग के लिए एक माह के अंदर जमीन तलाश दी जाएगी। तब तक नगर का कचरा तेखला गदेरे में डंप किया जाएगा। कचरा डंपिंग के विरोध में उतरी महिलाओं ने भी आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

-अभिनव कुमार, ईओ नगर पालिका उतरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें