फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शैक्षणिक माहौल का सृजन करने के लिए तनाव मुक्ति जरूरी

Thu, 14 Nov 2024 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और छात्रों-अध्यापकों को तनाव मुक्त रखने के लिए बीएल जुवांठा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तनाव प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुरांश संस्था की ओर से आयोजित कार्यशाला में संस्था के विषय विशेषज्ञों ने छात्रों और अध्यापकों को दैनिक जीवन के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल का सृजन करने के लिए तनाव मुक्ति को जरूरी बताया।
विज्ञापन

कार्यशाला में कार्डिनेटर जीत बहादुर और बुरांश संस्था प्रकाश राज ने तनाव को सफलता पूर्वक प्रतिबंधित करने की जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. एके तिवारी ने भी जीवन के हर कार्य क्षेत्र में बगैर तनाव मुक्त रह कर सफलता पूर्वक आगे बढ़ने का सुझाव दिया। डाॅ. विनय प्रकाश नौटियाल ने छात्रों और प्रोफेसरों को तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर फातिमा गोहर, विनोद कुमार, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. कृष्णदेव रतूड़ी, डॉ. तबस्सुम जहां, डॉ. प्रहलाद रावत, बबीता भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें