प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की कुल 37 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी ने बताया कि पुरोला को पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, परिवहन और खेल मैदान सहित सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।