उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने उत्तरकाशी और टिहरी की सीमा पर स्थित धौंतरी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्रवासियों के साथ जनसंवाद किया। वहीं, उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और जनसमस्याओं पर लोगों से विस्तार से चर्चा कर सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया।
धौंतरी पुलिस चौकी पर आयोजित जनसंवाद में एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं बेहतर समन्वय ही प्रभावी कानून-व्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला है। वहीं, एसपी ने राज्य सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से ग्रामीणों को बताया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी पर जोर दिया। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। इस मौके पर सीओ जनक सिंह पंवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद