फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कहीं हुआ नियमों का पालन, तो कहीं सड़क पर ही सज रही दुकानें

Mon, 25 Nov 2024 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर व्यापार मंडल की बैठक के प्रस्ताव के बाद मुख्य बाजार में नालियों और सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन मुख्य बाजार से बाहर सब्जी मंडी सहित भैरव चौक व अन्य बाजारों में स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बीते रविवार को नगर व्यापार मंंडल की एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि जो भी व्यापारी नालियों और सड़कों पर सामान लगाएगा और जिसके छज्जे से आपातकालीन वाहनों के बाजार में आने से परेशानी होगी। उस पर जिला प्रशासन किसी भी तरह कार्रवाई करेगा, तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
साथ ही व्यापार मंडल उसका साथ नहीं देगा। इसके बाद मुख्य बाजार में हनुमान चौक और माल रोड, कोर्ट रोड पर स्थिति सही देखने को मिली। व्यापारियों ने दुकानों के अंदर ही अपना सामान लगाया था, लेकिन सब्जी मंडी और भैरव चौक, भटवाड़ी रोड बस अड्डे के आसपास पर स्थिति जस की तस ही देखने को मिली।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में तीन दुकानें गंगोत्री हाईवे पर ही सज रही है। साथ ही भैरव चौक में भी नालियों और उससे बाहर सामान लगाया जा रहा है। इस कारण वहां से वाहनों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर व्यापार मंडल के महामंत्री मनमोहन थलवाल ने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है। उसके बाद भी नियम न मानने वालों पर प्रशासन यदि कार्रवाई करता है तो यह उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें