फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सड़क सुधारीकरण के नाम पर किया जा रहा मिट्टी भरान व झाड़ी कटान

Sat, 11 Oct 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी के ज्ञानसू साल्ड उपरिकोट मोटर मार्ग पर झाडी काटते मजदूर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोटर मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई कर रहा खानापूर्ति
विज्ञापन

उत्तरकाशी। ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर विभागीय आश्वासन के बावजूद अभी तक वहां पर सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग की ओर से वहां पर बरसात के बाद झाड़ियां काटने और गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। वहीं गत तीन माह से नई निविदा के तहत ठेकेदार से बांड की प्रकिया भी शुरू नहीं हो पाई।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले वरुणाघाटी के लोगों ने क्षेत्र की लाइफलाइन करीब 15 किमी लंबी ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के लिए जिलाधिकारी का घेराव किया था। क्योंकि सड़क पर करीब 15 वर्षों से सुधारीकरण का कार्य नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए उस समय प्रशासन और पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद सुधारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा जबकि इससे पूर्व इसमें एक टेंडर निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

सड़क पर करीब 14 करोड़ की लागत से संकरे मोड़ों, स्थानों का चौड़ीकरण, सुरक्षात्मक कार्य और सरफेशिंग आदि का कार्य होना है लेकिन अब मानसून सीजन बीतने के बाद विभाग की ओर से खानापूर्ति के लिए हर वर्ष होने वाली प्रक्रिया के अनुसार वहां पर मात्र झाड़ियां काटकर और मिट्टी से सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं। वहीं इस कार्य को देखते हुए राजनीतिक लोग सोशल मीडिया पर सड़क सुधारीकरण के दावे कर रहे हैं लेकिन स्थिति यह है कि सड़क की निविदा प्रक्रिया के अनुसार अभी बांड और अन्य प्रक्रियाएं भी पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता कुलदीप नैथानी ने बताया कि ज्ञानसू-साल्ड ऊपरीकोट मोटर मार्ग पर झाड़ियां काटने और गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। उसके नए कार्य के लिए अभी बांड और अन्य प्रक्रियाएं चल रही है। अभी नया कार्य शुरू होने में समय लगेेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें