उत्तरकाशी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक जिले में कुल 22 शिविर आयोजित किए गए। शिविर में 21891 लोगों ने सहभागिता अपनी शिकायतें दर्ज की। अब तक पंजीकृत लिखित कुल 914 शिकायतों में से 513 का निस्तारण मौके पर ही किया गया है।
कार्यक्रम के तहत शिविरों में प्राप्त आवेदनों के समर्थन में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र भी बड़ी संख्या में बनाए गए हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक कुल 3499 प्रमाणपत्र तैयार किए गए। साथ ही कुल 11086 व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया गया है। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि जन-जन की सरकार कार्यक्रम प्रशासन और लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर रहा है। अभियान नागरिकों के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संवाद