फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरनाला दयारा में कम बर्फ के कारण अब राता हर्षिल में स्कीइंग प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान एवं पर्यटन विभाग की ओर से भरनाला दयारा में प्रस्तावित स्कीइंग प्रशिक्षण एवं स्की फेस्ट पर्याप्त बर्फ के अभाव में स्थगित कर दिया गया। अब हर्षिल के निकट राता बुग्याल में स्कीइंग की संभावनाएं तलाशने के साथ ही क्षेत्र के युवाओं को स्कीइंग के बेसिक गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए निम की टीम राता बुग्याल पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्कीइंग को बढ़ावा देने के लिए निम एवं पर्यटन विभाग की ओर से भरनाला दयारा में 29 जनवरी से स्कीइंग प्रशिक्षण और 3 व 4 फरवरी को स्की फेस्ट का आयोजन किया जाना था। इस बार सर्दियों में अपेक्षित बर्फबारी नहीं होने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि राता में लंबे समय से स्कीइंग को बढ़ावा देने की मांग की जा रही है। वहां स्कीइंग की संभावनाएं तलाशने के लिए निम की टीम को मौके पर भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हर्षिल के निकट छोलमी के ऊपरी हिस्से में राताच बुग्याल के ढाल स्कीइंग के लिए उपयुक्त हैं। शुक्रवार को निम के उप प्रधानाचार्य लै.कर्नल योगेश धूमल, चिकित्सा अधिकारी कैप्टन देवल वाजपेई और प्रशिक्षक सूबेदार छतर सिंह एवं हवलदार थिनला ज्ञाल्पो राता बुग्याल पहुंचे। उन्होंने बताया कि राता में स्कीइंग की संभावनाएं तलाशने के साथ ही सीमांत पुराली गांव के दस युवाओं को स्कीइंग के बेसिक गुर सिखाए जा रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में यदि बुग्याल के ढाल अनुकूल पाए गए तो भविष्य में यहां स्कीइंग को बढ़ावा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें