फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पर्वतारोहियों ने माउंट कुन पर किया आरोहण

विज्ञापन
लद्दाख क्षेत्र की सुरु घाटी में स्थित माउंट कुन चोटी पर सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोही। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
उत्तराखंड सहित देशभर के छह पर्वतारोहियों ने लद्दाख की माउंट कुन चोटी पर सफल आरोहण किया है। उत्तरकाशी की एक माउंटेनियरिंग एजेंसी की ओर से आयोजित पर्वतारोहण अभियान के तहत पर्वतारोहियों के दल ने लद्दाख की सुरु घाटी में स्थित माउंट कुन चोटी पर सफल आरोहण किया।
विज्ञापन

उत्तरकाशी की एक माउंटेनियरिंग एजेंसी ने लद्दाख की सुरु घाटी में स्थित माउंट कुन (7077 मीटर) के लिए 4 अगस्त को अभियान दल रवाना किया था। कुल 12 लोगों के इस अभियान दल में से छह लोग टीम लीडर राहुल बैरवा के नेतृत्व में 7 अगस्त को माउंट कुन चोटी के बेस कैंप पहुंचे। 15 अगस्त की रात को एक बजे चढ़ाई शुरू की। 16 अगस्त की सुबह 8 बजे दल के छह सदस्यों ने सफल आरोहण किया। माउंटेनियरिंग एजेंसी के सौरभ राणा ने बताया कि सफल आरोहण करने वालों में नैनीताल से हरीश बिष्ट, हरियाणा से सुनील कुमार, राजस्थान के राकेश कुमार व टीम लीडर राहुल बैरवा, महाराष्ट्र पुणे से यातनिकी व दिल्ली के सिद्धार्थ शामिल रहे। मौसम खराब होने के चलते दल के अन्य सदस्य आरोहण नहीं कर पाए। एजेंसी के सौरभ ने बताया कि माउंट कुन चोटी लद्दाख क्षेत्र में आरोहण के लिए कठिन मानी जाती है। अभियान दल के सदस्य 23 अगस्त को वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें