फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गायक महेंद्र, नरेंद्र और विनोद ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sat, 08 Nov 2025 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती सप्ताह
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस पर रामलीला मैदान में चल रहे रजत जयंती सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को मंच पर लोक गायक महेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह और विनोद चौहान ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं मैदान में विभागों की ओर से लगे स्टाल पर ग्रामीणों की खूब भीड़ जुट रही है।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और डीएम प्रशांत आर्य ने किया। कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। वहीं डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि हिमालयी राज्य होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आज उत्तराखंड देश की तेजी से विकसित होते राज्यों में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोक गायक महेंद्र चौहान ने देश भक्ति गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही लोक गायक विनोद चौहान और नरेंद्र सिंह ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सीडीओ जयभरत सिंह, एडीएम मुक्ता मिश्र, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक शैली डबराल, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, मनवीर रावत, अजय नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें