फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: संग्राली गांव में 30 मई से शिव महापुराण कथा का आयोजन

Tue, 27 May 2025 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कंडार देवता की अगुवाई में 30 मई से भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कथा के समापन पर 9 जून को बाड़ाहाट क्षेत्र की ध्याणियों की ओर से कंडार देवता को झामण भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन

कंडार देवता के भंडारी जयकृष्ण भट्ट ने बताया कि कंडार देवता कि अनुमति के अनुसार बाड़ाहाट क्षेत्र के आठ गांव की ओर से संग्राली गांव में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बाड़ाहाट क्षेत्र की ध्याणियों की ओर से कंडार देवता को झामण भेंट किया जा रहा है। इससे पहले ध्याणियों ने जनवरी में झामण की शुद्धिकरण जड़भरत घाट पर किया। इसके बाद कंडार देवता के आज्ञानुसार झामण ध्याणियों की ओर से देवता के प्रकटोत्सव पर भेंट किया जाएगा। शिव महापुराण कथा का प्रवचन डाॅ. राधेश्याम खंडूड़ी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें