फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खरसाली गांव में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती

Tue, 27 May 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। मां यमुना के मायके खरसाली गांव में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान खरसाली गांव में स्थित शनि महाराज का मंदिर फूल मालाओं से सजाया गया।
विज्ञापन

मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली गांव में शनि महाराज का प्राचीन मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। लकड़ी एवं पत्थर से बना पांच मंजिला मंदिर क्षेत्र की अनूठी वास्तुकला का नमूना भी है। स्कंद पुराण में उल्लेख है कि मंदिर परिसर में स्थित बेलक के पेड़ के नीचे शनि देव की उत्पति हुई थी।
मंदिर में दो बड़े ताम्र पात्रों के बारे में मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को यह दोनों पात्र आपस में स्थान बदल लेते हैं। मंदिर में पूजा अर्चना करने से मृत्यु के भय से मुक्ति मिलने के साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मंगलवार को शनि देव का मंदिर फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों द्वारा शनि महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित पवन उनियाल ने बताया कि वर्षों से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी पत्नी बिनैला जैन शनि जयंती पर विशेष आयोजन करते आ रहे हैं। कहा कि खरसाली गांव और नारायण पुरी में नारायण मंदिर को भी सजाया गया। इस मौके पर आयुष उनियाल, चक्रधर उनियाल, पंच पड़ा समिति के अध्यक्ष राघवानंद उनियाल, प्रहलाद उनियाल, बागेश्वर उनियाल, वेद प्रकाश, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें