फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एसजीआरआर स्कूल को मिली सीबीएससी बोर्ड की मान्यता

Wed, 11 Feb 2026 04:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। नगर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल को हाईस्कूल स्तर पर सीबीएससी बोर्ड की मान्यता मिली है। मान्यता मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शिक्षकों ने इसे पुरोला क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य उत्तम सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरोला में श्री गुरु रामराय पहला विद्यालय बन गया है जिसे हाईस्कूल स्तर पर सीबीएससी बोर्ड की मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक छात्रों को हाईस्कूल की सीबीएससी परीक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था जिससे अभिभावकों को अतिरिक्त आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती थी।
अब छात्रों को पुरोला में ही सीबीएससी बोर्ड से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर शिक्षक रवींद्र सजवाण, अंकित पंवार, जगमोहन रावत, आरपी ढौंढियाल, पूर्ण सिंह बुटोला, अभिभावक गोविंद पंवार, बलदेब भंडारी, त्रेपन सिंह रावत, किशन सिंह चौहान, रेखा नौटियाल जोशी आदि ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें