फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वरिष्ठ नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 03 Jan 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद पुलिस ने कोतवाली उत्तरकाशी और थाना धरासू के अंतर्गत विभिन्न गांवों में चौपाल लगाई जिसमें पुलिस की ओर से बुजुर्ग ग्रामीणों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध के प्रति सजग किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने और उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कोटी, कोटियाल गांव, पुराली गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया।
वहीं, धरासू थाना पुलिस ने जोखणी, खालसी, तुल्याड़ा गांव में चौपाल आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम ली। कोतवाली से एसआई दिलमोहन बिष्ट ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी के साथ अपना ओटीपी साझा न करें। किसी भी पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल करने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें