फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छह शिल्पकारों और उद्यमियों का जिलास्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन

Wed, 28 Oct 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद के स्थानीय शिल्पकारों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2026-27 के जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए छह लोगों का चयन किया गया है। हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्यम की तीन श्रेणियों में प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन हुआ।
उद्योग विभाग के तत्वावधान में जिला सभागार में आयोजित चयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्प और उत्पाद स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ जिले की पारंपरिक कला को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भटवाड़ी, डुण्डा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला और मोरी के शिल्पकारों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इनमें शॉल, पंखी, मफलर, ऊनी टोपी, दस्ताने, मोजे, पिरूल से बने उत्पाद, पारंपरिक हस्तशिल्प, बच्चों के कपड़े, अचार, चटनी, हर्बल चाय, जैम और नमकीन शामिल रहे। हथकरघा श्रेणी में डुण्डा के वीरपुर निवासी शिवराम प्रथम और पुरोला के गुंदियाटगांव निवासी राजकुमारी द्वितीय स्थान के लिए चयनित हुईं।
विज्ञापन

हस्तशिल्प श्रेणी में भटवाड़ी क्षेत्र के भंकोली निवासी गोविन्द लाल प्रथम और चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के बधाणगांव निवासी मीमा द्वितीय स्थान पर रहीं। लघु उद्यम श्रेणी में नौगांव के हिमरोल निवासी जगमोहन सिंह राणा प्रथम और चिन्यालीसौड़ के मरगांव निवासी श्याम सिंह द्वितीय स्थान के लिए चयनित हुए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक वैभव कुमार और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के प्रतिनिधि संदीप सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें