फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में एसडीआरएफ ने महिला को बचाया

Sun, 17 May 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में बीते रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को नदी के तेज बहाव के बीच सुरक्षित बचा लिया। सुबह मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित प्रथम एवं द्वितीय घाट के पास एक महिला पानी के बहाव के कारण एक टापू पर फंस गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद कुछ लोगों ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि नदी में कोई महिला श्रद्धालु फंस गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। नदी में उतरकर एसडीआरएफ के जवानों ने वाटर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचाई गई महिला की पहचान वैशाली प्रकाश (40) निवासी अकोला, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार, आरक्षी सहदेव राणा और अभिषेक व्यास शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें