फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर बना स्क्रपर हुआ धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत गंगोत्री हाईवे पर करीब दो साल पहले बनाया गया स्कपर मानसून की शुरूआती बारिश से ही धराशायी हो गया है। हाईवे पर बना स्क्रपर क्षतिग्रस्त होने पर स्थानीय लोगों ने ऑल वेदर रोड निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही तत्काल इसे दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय राजेंद्र कुकरेती, सुभाष नौटियाल, ओम प्रकाश सेमवाल आदि लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि स्क्रपर ध्वस्त होते वक्त कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरूआती बरसात में ही स्क्रपर के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। अगर निर्माण एजेंसियां इसी तरह काम करती रहीं तो करोड़ों रुपये बर्बाद होने के साथ ही जनता की जान भी खतरे में रहेगी। उन्होंने घटिया गुणवत्ता के कार्यों की जांच कराने और स्क्रपर को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें