फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: वैज्ञानिक खेती और आय बढ़ाने के बताए तरीके

Fri, 30 Oct 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 120 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत ने किसानों से सम्मान निधि की राशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों में करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 22 से 30 अक्तूबर तक आयोजित सात दिवसीय जलवायु-सहिष्णु पर्वतीय कृषि हेतु एकीकृत कृषि प्रणाली प्रशिक्षण का भी समापन हुआ। वहीं, डॉ. आरएल मीणा ने मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग, डॉ. शशिधर बीआर ने वर्मी कम्पोस्ट और आकृति देवी ने प्राकृतिक कीट नियंत्रण की जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. आरएल मीणा ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत, डॉ. मनीषा आर्य, आकृति देवी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें