फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की प्रबंध समिति ने दिया सामूहिक इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने विद्या भारती के संगठन मंत्री को सामूहिक इस्तीफा भेजा है। समिति ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर आय-व्यय में अनियमितता और समिति के सुझावों को अनसुना करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं। कहा कि कुछ लोग विद्यालय की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में हो रही अनियमितताओं के संबंध में बीते जुलाई माह में भी संगठन मंत्री को पत्र भेजा गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। प्रबंधन समिति के सदस्यों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। आचार्यों को जुलाई माह का वेतन नहीं मिला, उनकी अन्य समस्याओं पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस्तीफा देने वालों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपराम जोशी, प्रभात बिज्लवाण उपाध्यक्ष, गोविंद राणा प्रबंधक, परमानंद रतूड़ी व राजेंद्र उनियाल सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें