फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी कर्मियों ने स्थगित किए सामूहिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोन वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने आंदोलन से जुड़े सामूहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष सीएल भारती व महासचिव राकेश कोहली ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर सभी सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया है, जिसे देखते हुए संगठन ने रविवार को अंबेडकर भवन में होने वाले बुद्धि शुद्धि स्तुति कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

पौड़ी। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष जीएस कौंडल ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने, नियुक्ति में पुरानी रोस्टर व्यवस्था यथावत रखने, बैकलॉग पूर्ण किए जाने, एसटी का रोस्टर शून्य मानते हुए रोस्टर जारी करने, संविदा व उपनल भर्तियों में आरक्षण का पालन करने की मांग को लेकर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा कोराना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद व प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें