फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: समूहगान में संस्कृत महाविद्यालय और नृत्य में गोपाल विद्या मंदिर प्रथम

Thu, 14 Nov 2024 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जिलास्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के छह ब्लाॅकों से चयनित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित संस्कृत समूहगान में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय और नृत्य में गोपाल विद्या मंदिर की टीम पहले स्थान पर रही।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व मंजिरा देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भगवन नौटियाल ने किया। संस्कृत नाटक में सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगथ पहले, मसीह दिलासा दूसरे, विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय तीसरे, संस्कृत समूहगान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ दूसरे व राइंका आराकोट तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

नृत्य में मसीह दिलासा दूसरे, जीजीआईसी चिन्यालीसौड़ तीसरे, संस्कृत वाद-विवाद में जीआईसी जिव्या कोटधार पहले, विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय दूसरे, फोल्ड तीसरे व संस्कृत आशुभाषण में विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय पहले, राइंका आराकोट दूसरे और बिरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के जनपद संयोजक व प्राचार्य डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल ने बताया कि जिलास्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य कुलानंद रतूड़ी, जगतराम नौटियाल, जगदीश प्रसाद उनियाल, दिवाकर नैथानी, अनिल बहुगुणा, प्रदीप कोठारी, भगवती उनियाल, अरविंद नौटियाल, चेतन नौटियाल, प्रवेश तिवारी, संगीता जोशी, अनुज नौडियाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें