फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जेई, एसआई और ईओ का वेतन रोका

Sun, 29 Nov 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशों की अनदेखी और कार्यों में बरती लापरवाही, पालिकाध्यक्ष ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिन्यालीसौड़। नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में विभागीय कार्यों में लापरवाही और अध्यक्ष के निर्देशों की अनदेखी करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने जेई, सफाई निरीक्षक और अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर विकास कार्यों को लेकर टालमटोल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने बताया कि नगर क्षेत्र में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और ठेकेदारों के भुगतान में देरी न करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ेथी-बनचौरा मार्ग पर जल निकासी की समस्या के समाधान और अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को कई बार पत्र भेजे गए लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, ऑलवेदर रोड बाईपास के डेंजर जोन में सड़क सुधारीकरण के लिए बीआरओ को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कहा कि संबंधित कर्मचारियों को इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिखित निर्देश भी दिए गए, लेकिन कर्मचारियों ने इसमें असमर्थता जताई। अध्यक्ष मनोज कोहली ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लगातार लापरवाही और टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसी के चलते जेई, एसआई और ईओ का वेतन रोकने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें