फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस के रूप में मनाया बलिदान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस को कांग्रेसियों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1971 में पाकिस्तान को युद्ध में हराकर पूर्वी पाकिस्तान को आजादी दिलाई थी। इस युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना के पराक्रम के साथ पूर्व पीएम के शहादत दिवस को शौर्य दिवस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सूबेदार (सेनि.) विजेंदर सिंह, सूबेदार तेजमल शाह, हवलदार गोपेश्वर प्रसाद, खुशपाल भंडारी, द्वारिका प्रसाद, सुरेश सिंह, रविंद्र पंवार, गौरव थापा, आशुतोष बिष्ट, मनोज पंवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, बचन लाल घलवान, शीशपाल पोखरियाल, महिला अध्यक्ष मीना नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें