अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने त्रिपुरा में परिषद के कार्यकर्ता पर उपद्रवियों के हमले का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने उपद्रवियों का पुतला फूंककर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रविवार को पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के गेट पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में संगठन के निहत्थे कार्यकर्ता पर हमले का विरोध किया। संगठन के नगर मंत्री शुभम पंवार ने कहा कि त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में उपद्रवियों ने एबीवीपी के नेता पर चाकू से हमला किया। साथ ही मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गजराज गुसाईं, प्रदीप रावत, अक्षय रावत, नरेश रावत, हिमांशु पंवार, कुलदीप, सुमित, राहुल आदि मौजूद रहे।