फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई विजयपाल को मिला रजत पदक सम्मान

Sun, 31 Jan 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिडांडा स्थित आईटीबीपी के सीआईजेडब्ल्यू स्कूल में तैनात उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह को 25            वर्ष की सेवा पूरी करने पर डीआईजी ने रजत पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्ष 1966 में मुरादाबाद उत्तरप्रदेश में जन्मे विजयपाल सिंह वर्ष 1988 में सिपाही मोटर मैकेनिक के तौर पर आईटीबीपी में भर्ती हुए। वर्ष 1995 में नायक, 2006 में हवलदार और 2012 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। आईटीबीपी में 25 वर्ष की सेवाओं के दौरान वे जम्मू कश्मीर एवं अरुणाचल प्रदेश के अति दुर्गम लेह लद्दाख, श्रीनगर एवं गंगटोक आदि स्थानों पर तैनात रहे। बीते साल से वे महिडांडा स्थिति आईटीबीपी के काउंटर इंसर्जेंसी जंगल वार फेयर स्कूल में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बीते रोज महिडांडा में आयोजित समारोह में डीआईजी जयपाल यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें