फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तिलोथ बस्ती को जोड़ने वाली सड़क झरने से हुई क्षतिग्रस्त

Thu, 16 Jul 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज कटाव से उखड़ गया डामर, वाहनों की आवाजाही हो रही प्रभावित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। लंबगांव मोटर मार्ग के ऊपर स्थित पहाड़ी से निकल रहा झरने का पानी तिलोथ बस्ती को जोड़ने वाली सड़क के लिए बड़ी समस्या बन गया है। लगातार सड़क पर बह रहे पानी के कारण मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क के बीचोंबीच पानी के तेज कटाव से डामर उखड़ गया है और वहां गहरी नाली जैसी बन गया है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि झरने का पानी सड़क किनारे बनी नाली से होकर बहना चाहिए लेकिन निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण पूरा पानी सड़क के बीच से गुजर रहा है। इसके चलते दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल राहगीरों के लिए भी इस मार्ग से गुजरना जोखिमभरा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय सभासद आदित्य चौहान, दिनेश प्रसाद आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले ही इस सड़क के गड्ढों को भरकर मार्ग को दुरुस्त किया था, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि सड़क किनारे नालियां बनी हैं लेकिन उस हिस्से में पानी नालियों में न बहकर सीधे सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

लगातार बहते पानी से सड़क की मरम्मत पर खर्च की गई राशि भी बेअसर साबित होती दिख रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि झरने के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए, सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि तिलोथ बस्ती के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें