फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लंबीकूद में रितिका और ऊंचीकूद में पूजा रहीं प्रथम

Fri, 02 Jan 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियंस ट्रॉफी में आयोजित बालिका वर्ग की लंबी कूद में रितिका ने प्रथम और सोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में पूजा प्रथम और रितिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

चक्का फेंक बालिका वर्ग में कोमल ने प्रथम और आंचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनुसुइया प्रथम व निधि द्वितीय रही, जबकि 200 मीटर दौड़ में आरती ने पहला और ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत ढूइंक की टीम विजेता व खड़क्यासेम की टीम उपविजेता रही।
चौथे दिन मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर लोकेंद्र नेगी, प्रकाश भंडारी, किरण राणा, सिद्धि भट्ट, अमित राणा एवं चंद्रमोहन राणा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें