फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सौली कस्बे में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा

Tue, 11 Aug 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सहित तीन भवनों में आई दरारें, प्रभावितों ने की सुरक्षित ठिकाने की मांग
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत के सौली कस्बे में तीन दिन पहले भू-धंसाव से हुए नुकसान का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात को हुई बारिश से स्योरी मोटर मार्ग पर फिर से पहले से भी ज्यादा गहरी दरार और गड्ढे बन गए हैं। इससे तीन मकानों में दरारें पड़ गई है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से सुरक्षित ठिकाने की मांग की है।
बीते आठ अगस्त को स्योरी मोटर मार्ग पर हुए भू-धंसाव से सौली कस्बे के छह से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए थे। वहीं, अब जिन मकानों में हल्की दरारें थी वह अब पहले की अपेक्षा गहरी और चौड़ी हो रही है। साथ ही कुछ नए मकानों में भी दरारें आ गई हैं। दूसरी ओर स्योरी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए लोनिवि ने सड़क पर उभरी दरारों को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर मार्ग पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं जिनसे दुर्घटना का भय बना है। वार्ड नंबर सात के सभासद सुनील कोहली, पूर्व प्रधान श्याम लाल, राकेश जैन का कहना है कि भू-धंसाव से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। बीती रात को हुई बारिश से तीन अन्य भवनों में दरारें आ गई हैं। सड़क पर भी पहले की अपेक्षा चौड़ी दरार आ गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी ठिकाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें