फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बताए नदियों के अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नदी अधिकार दिवस पर गंगोरी स्थित गोलोक धाम में नेहरू युवा केंद्र एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को नदियों की थीम ‘राइट्स ऑफ रीवर्स’ के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

रविवार को नेहरू युवा केंद्र एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां गंगा चौपाल लगाकर गंगा की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक डा. राधेश्याम खंडूड़ी ने गंगा का महत्व बताते हुए सभी लोगों से इसकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की अपील की। भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की तानिया त्रिवेदी एवं अंजलि पाठक ने बताया कि पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित रखने के लिए पानी जरूरी है और नदियां इसका प्रमुख स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते मानवीय दखल और उद्योगों के अनियमित विकास के कारण भारत में नदियां प्रदूषित हो रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें