फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को बताए अधिकार व कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राइंका कामदा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं कानूनी जानकारियों के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा ने गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना (नालसा) के बारे में जानकारी दी। शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लाभान्वित किया। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के 19 फार्म भरवाए। शिविर में प्रधानाचार्य कमल सिंह महर, गोपाल राणा, शैला बिष्ट, मधुबाला नेगी, मनोरमा, सैना देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें