फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: राजस्व और खनन विभाग की टीम ने किया स्टोन क्रशर सीज

Thu, 27 Feb 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजस्व और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़कोट तहसील के कोटियालगांव के जटा नामे तोक में अवैध खनन और भंडारण पाए जाने पर एक स्टोन क्रशर को सीज कर दिया है। वहीं कंपनी पर 1734390 की धनराशि का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बीती बुधवार रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पुलिस व प्रशासन की टीम ने गश्त की थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में खनन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इसमें पाया गया क नदी तक तक अवैध रास्ता बनाया गया था।
मौके पर अवैध खनन कर उपखनिज परिवहन के साक्ष्य मशीन के चेन के निशान व वाहनों के टायरों के निशान भी मिले। इसके साथ ही स्टोन क्रशर परिसर में ताजा कच्चा उप खनिज आरबीएम पाए जाने पर स्टोन क्रशर नियमावली व अवैध खनन, परिवहन व भंडारण का निवारण नियमावली के तहत स्टोन क्रशर प्लांट को सीज कर दिया है। ई रवन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें