फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चार घंटे में बदला आरक्षण, पहले महिला फिर अनारक्षित हुई सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर पालिका बाड़ाहाट, वर्ष 2018 के बाद दूसरी बार अनारक्षित I
विज्ञापन

Iनगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में अध्यक्ष पद पर चार घंटे में आरक्षण का फैसला बदल गया। शासन की ओर से पहले इस सीट को महिला आरक्षित घोषित किया गया था। देर शाम को सीट अनारक्षित कर दी गई। यह लगातार दूसरी बार होगा जब यह सीट अनारक्षित हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2018 के पालिका चुनाव में भी सीट अनारक्षित रही थी।
I
Iबता दें कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका बाड़ाहाट जनपद की सबसे पुरानी पालिकाओं से में एक है। इसकी स्थापना सैनिटेशन कमेटी बाड़ाहाट के रूप में वर्ष 1918 में हुई थी। राज्य गठन के बाद से इस पालिका में अब तक चार बार चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 2003 में अध्यक्ष पद के लिए यह सीट पहली बार महिला आरक्षित हुई थी, जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2008 में सीट सामान्य रहने पर भूपेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष बने थे। वर्ष 2013 में यह सीट दूसरी बार महिला आरक्षित हुई थी, जिसमें जयेंद्री राणा जीत दर्ज की थी। वर्ष 2018 में यह सीट सामान्य रहने पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल अध्यक्ष बने थे।I
विज्ञापन

Iशनिवार को निकाय चुनाव आरक्षण की घोषणा में शाम करीब 4:30 बजे इस सीट को पहले जहां महिला आरक्षित घोषित किया गया। वहीं, शासन ने देर शाम 8:30 बजे शुद्धि पत्र जारी करते हुए इसे अनारक्षित में संशोधित कर दिया। इससे जहां पहले निकाय चुनाव की तैयारी में लगे पुरुषों को झटका लगा था। वहीं, देर शाम को सीट के आरक्षण में परिवर्तन होते ही उनकी बांछें खिल उठी हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iभाजपा में दावेदारों की फौज, कांग्रेस में भी कम नहींI
Iपूर्व में कई कांग्रेसी भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इससे भाजपा में अध्यक्ष पद पर दावेदारों की फौज नजर आ रही हैं। इनमें निवर्तमान सभासद सविता भट्ट, अंजलि उनियाल व ऊषा चौहान शामिल हैं, जबकि भाजपा में पूर्व विधायक गोपाल रावत की पत्नी शांति गोपाल रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, भूपेंद्र चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, किशोर भट्ट, किरन पंवार, संतोषी ठाकुर भी दावेदार बताए जा रहे हैं। इधर, कांग्रेस में दिनेश गौड़, प्रदीप रावत, शीशपाल पोखरियाल व मुकेश रावत, मीना नौटियाल, कविता जोगेला, आनंद बुटोला, बिजेंद्र नौटियाल, शशि कुमाईं व ज्योति कैंतुरा आदि दावेदार बताए जा रहे हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें