फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने की राज्य वित्त का बजट बढ़ाने की मांग

Thu, 28 Apr 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रो. बीके जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निकायों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के प्रतिनिधियों ने राज्य वित्त से मिलने वाला बजट बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोग के अध्यक्ष प्रो. जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जिले के विभिन्न निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जनप्रतिनिधियों ने आयोग से राज्य वित्त में मिलने वाले बजट बढ़ाने की मांग की। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने प्रस्ताव देने को कहा।

पालिका के ईओ ने बताया कि पेंशन एरियर की करीब 73 लाख की देनदारी है। कूड़ा निस्तारण के लिए पचास लाख का आगणन बनाया गया है। इस पर अध्यक्ष ने बजट की जरूरत वाले प्रस्ताव शीघ्र आयोग को देने को कहा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी, विमला नौटियाल, हर्ष अग्निहोत्री आदि ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि राज्य वित्त का अधिकांश बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। बीते दो सालों में राज्य वित्त के बजट से जिले के एक तिहाई हिस्से में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया।

उन्होंने इसकी मॉनीटरिंग के लिए अलग से कमेटी गठित करने की मांग। इस मौके पर आयोग के सदस्य सीएमएस बिष्ट एवं अविकल थपलियाल, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, अतोल रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल हिमानी, शोध अधिकारी वीसी सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें