फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुणवासा डुंडा निवासी ठाकुर गजेंद्र सिंह परमार का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

ठाकुर गजेंद्र परमार को स्वास्थ्य खराब होने पर बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उपचार चल रहा था।
रविवार सुबह हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। क्षेत्र की आराध्य मां रेणुका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जिले के स्थापना दिवस 24 फरवरी के उपलक्ष्य में मां रेणुका देवी के भव्य मेले की नींव रखी। इसके साथ ही वे जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। वह अपने पीछे लक्ष्मण सिंह परमार, महेंद्रपाल परमार, यजुवेंद्र परमार एवं सुरेंद्र परमार समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी बहू कविता परमार उत्तरकाशी जिला पंचायत में उपाध्यक्ष है। उनके निधन पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, डुंडा के पूर्व ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, ओमप्रकाश भट्ट, देवेंद्र नेगी, शरत चौहान, कुशलानंद भट्ट, बृजमोहन भट्ट, महावीर चौहान आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें