कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे निर्बल असहाय वर्ग की मदद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने हाथ बढ़ाए हैं। सोसाइटी से जुड़े लोगों ने बेसहारा लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।
सोसाइटी के चेयरमैन अजय पुरी ने बताया कि गणेशपुर, जोशियाड़ा आदि क्षेत्रों में सड़क किनारे और दुकानों के बाहर रह रहे बेघरबार साधु महात्मा एवं असहायों को कंबल वितरित किए। इसके साथ ही संस्कृत महाविद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी कंबल वितरित किए गए। साथ ही मास्क एवं साबुन भी बांटे गए। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव शैलेंद्र नौटियाल, नागेंद्र थपलियाल, उमेश बहुगुणा, विशाल कलूड़ा आदि मौजूद रहे।