फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली बोली में रामलीला की कार्यशाला हुई अखंड रामायण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से गढ़वाली बोली में रामलीला आयोजन के लिए की गई तीन दिवसीय कार्यशाला अखंड रामायण पाठ के साथ संपन्न हुई। कार्यशाला का चौथा चरण 21 अप्रैल से रामलीला मंच पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के मुख्य उद्घोषक जयेंद्र पंवार ने बताया कि समिति द्वारा गढ़वाली बोली में रामलीला आयोजन की तैयारी की जा रही है। कार्यशाला में पहुंची भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यशाला की संयोजक बलमा चौहान एवं विजय चौहान ने सेवानिवृत्त सहायक सेनानी स्व. मान सिंह चौहान की स्मृति में अखंड रामायण का पाठ भी कराया। इस मौके पर गजेंद्र मटूड़ा, भूपेश कुड़ियाल, अरविंद राणा, राधा वल्लभ नौटियाल, केसर सिंह सजवाण, प्रताप रावत, अजय पंवार, माधव नौटियाल, महेंद्र पंवार, विक्रम शाह, अनीता राणा, भूपेश कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें