फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोके कदम, प्रभावी दिखा लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए घोषित लॉकडाउन शुक्रवार को प्रभावी रहा। बारिश के कारण जहां लोगों ने कदम घरों में ही रुके रहे वहीं शुक्रवार को प्रशासन की ओर से लोगों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक जरूरी सामान की खरीद के लिए दिए गए समय के कारण भी भीड़ नहीं लगी।
विज्ञापन

बीते दिनों के मुकाबले यह अवधि दोगुनी होने शुक्रवार को कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी शहरों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के बाहर कम भीड़ के चलते लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते नजर आए। इसके साथ ही सुबह से ही जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने के कारण भी कम ही लोग सड़कों पर दिखाई दिए। रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं बन पाने से जगह-जगह गाड़ियां खड़ी कर सिलिंडर वितरित किए गए। इस दौरान भी लोग पर्याप्त दूरी बनाकर खड़े रहे। उधर, रुद्रप्रयाग में भी लॉकडाउन के पांचवें दिन बारिश के चलते लोगों की ज्यादा चहलकदमी नहीं दिखी। एक बजते ही पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया। दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश के कारण लोग बाजारों को नहीं निकल पाए। गोपेश्वर में भी यही स्थिति रही। बारिश के चलते भी लोग कम ही बाजार आए। गोपेश्वर, चमोली, नंदप्रयाग, जोशीमठ, पोखरी, घाट सहित कई जगहों पर प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रहा है। दुकानों के बाहर लोग सोशल डिस्टेंस बनवाकर सामान खरीद रहे हैं। वहीं बाजार में पुलिस ने चौपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया। नई टिहरी में लॉकडउन में ढील मिलने पर लोगों ने काफी राहत महसूस की। अन्य दिनों की तरह दुकानों में भीड़ नहीं उमड़ी। जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए सुबह सात से एक बजे तक का समय मिलने से लोग अलग-अलग समय पर खरीददारी करने पहुंचे।
देवाल में जरूरी चीजों की कमी
देवाल। बाजार में आवश्यक चीजों की कमी होने लगी है। दूरस्थ गांवों में राशन की सप्लाई बंद हो गई है। एसडीएम केएस नेगी ने चौकी प्रभारी व पूर्ति निरीक्षक को बाजार का निरीक्षण कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखी जाए। एसडीएम ने देवाल, थराली व नारायणबगड़ के दूरस्थ गांव में राशन पहुंचाने के लिए 11 स्थानीय दुकानदारों को जिम्मेदारी दी। मुंदोली व बेेरागाड़ व मेलखेत क्षेत्र में अभी तक रसोई गैस सिलिंडर नहीं भेजे गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने किया बाजारों का निरीक्षण
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। लॉकडाउन के दौरान कर्णप्रयाग सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहीं। एसडीएम वैभव गुप्ता और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि दुकानदारों को उपभोक्ताओं के बीच दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के आगे गोले बनाने व रेट लिस्ट लगाने को कहा। गैरसैंण में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, नायब तहसीलदार राकेश पल्लव और थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बाजार का भ्रमण किया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी तरह की भ्रांति या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
मुश्किल में फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय में उपचार कराने पहुंचे चमोली जनपद के सीमावर्ती गांव लोहागंज के लिए पैदल सफर कर रहे लोगों को जिला प्रशासन ने अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया है। लोहाजंग निवासी मादोराम के बेटे का हाथ फैक्चर हो गया था। 108 के जरिये जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाकर उसका उपचार किया गया। बच्चे के हाथ पर प्लास्टर होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया, लेकिन घर जाने के लिए उन्हें कोई वाहन नहीं मिलने से वह पैदल ही निकल पड़े। इसी बीच ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर उनके जाने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने वाहन भेज उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी उपचार या किसी कारणवश बाजारों में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें