फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज संक्रमित गाय का दूध पीने से दहशत

Wed, 18 May 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव ब्लाक के बनाल क्षेत्र में रैबीज संक्रमित गाय का दूध और इससे बनी चाय पीने वालों में दहशत है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावित ग्रामीणों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बीते रोज बनाल क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने एक गाय को काट लिया। बुधवार को इसी गाय का दूध बाजार पहुंचा और अनजाने में कई लोगों ने दूध एवं इससे बनी चाय पी। तब तक रैबीज संक्रमित गाय के मरने की सूचना बाजार तक पहुंच गई, जिससे लोगों में दहशत है।

क्षेत्र के रमेश उनियाल, पूरणचंद आदि ने एसडीएम बड़कोट को सूचना दी और गडोली में मेडिकल कैंप लगाकर प्रभावितों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजकुमार पांडेय ने इस संबंध में सीएमओ से कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें