फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कूड़ा निस्तारण की ठोस योजना न होने पर फूटा जनता का गुस्सा

Wed, 31 Dec 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
तांबाखानी सुरंग के मुहाने से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग पर अड़े
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का हनुमान चौक पर अनिश्चितकालीन धरना जारी
उत्तरकाशी। तांबाखानी सुरंग के मुहाने से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का हनुमान चौक पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बुधवार को धरने के 13वें दिन सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पालिका प्रशासन का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों, ज्ञापनों और आश्वासनों के बावजूद शहर में कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए कोई ठोस योजना अब तक लागू नहीं की गई है। नगर पालिका के पास न तो स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था, जिससे पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे रावत ने कहा कि यदि जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी दल विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि जनता के स्वास्थ्य, पर्यावरण और शहर की गरिमा की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन

यूकेडी नेता विष्णुपाल सिंह रावत ने कहा कि नगर पालिका सालों बाद भी कूड़े का स्थायी समाधान नहीं कर पाई। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में राम सिंह, विष्णु पाल सिंह रावत, आशीष, संतोषी सेमवाल, जेठू लाल भारती, ब्रिजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें