फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुल के लिए कलेक्ट्रेट में फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 03 Sep 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्यूणा गांव के लिए पुल नहीं होने से लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

ट्रॉली पर आवाजाही होती है जोखिमभरी, ट्रॉली को मोटर चलित करने की मांग
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय से महज तीन किमी की दूरी पर स्थित स्यूणा गांव के लिए पुल निर्माण नहीं होने के कारण आज भी लोग ट्राॅली पर जान जोखिम में डालकर भागीरथी नदी के ऊपर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। उनकी इस समस्या को लेकर ग्रामीण उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वहां पर ट्राॅली को मोटर चलित किया जाएगा। साथ ही जल्द ही पुल निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बृहस्पतिवार को स्यूणा गांव के लोग उत्तराखंड क्रांति दल की प्रदेश महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। वहां पर उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि स्यूणा गांव जनपद मुख्यालय से महज तीन किमी की दूरी पर है। लेकिन आज तक वह सड़क और पुल से नहीं जुड़ पाया है।
विज्ञापन

आंदोलन के बाद प्रशासन की ओर से वहां पर ट्राॅली लगाई लेकिन उस पर भी जान जोखिम डालकर में आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर करीब 10 से 12 लाख की लागत से एक पैदल रास्ता बनाया लेकिन वह भी नदी के बढ़ते जलस्तर में डूब जाता है। गंगोत्री हाईवे जाम करने के साथ ही कई बार आंदोलन किया गया लेकिन आज तक पुल निर्माण के किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसलिए अगर जल्द ही इस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। डीएम प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि ट्राली को मोटर चलित किया जाएगा। पुल निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें