फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग परेशान

Sun, 31 Jan 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
 धौंतरी गाजणा क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति परेशानी का सबब बनी है। अधिकांश समय बिजली गुल रहने से बिजली पर टिके कार्य व्यवसाय प्रभावित होने के साथ ही उपतहसील में विभिन्न प्रमाणपत्र जारी करने में दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्र की जनता ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने तथा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आय प्रमाणपत्र जमा कराने की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामचंद्र चमोली, शेर सिंह राणा, रतना देवी, लक्ष्मी देवी, इंदरा राणा, धन सिंह पंवार आदि ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी है। आए दिन बिजली गुल रहने से बिजली पर टिके कार्य व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। उपतहसील में विभिन्न प्रमाणपत्र जारी करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। आजकल मनरेगा में ऑन लाइन भुगतान के लिए आधार कार्ड लिंक किए जा रहे हैं। साथ ही गौरा देवी कन्याधन योजना के लिए भी आय प्रमाणपत्र जमा कराए जा रहे हैं। घंटों बिजली गायब रहने से न तो उपतहसील से प्रमाणपत्र जारी हो पा रहे हैं और न ही दस्तावेजों की फोटो स्टेट हो पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें