उत्तरकाशी। बगोरी (हर्षिल) के ग्रामीणों की मांग पर मतदान केंद्र बदलने के लिए जिला प्रशासन ने शासन में प्रस्ताव भेजा है।
बगोरी (हर्षिल) के ग्रामीण शीतकाल में गांव से करीब 90 किलोमीटर दूर वीरपुर डंडा गांव में प्रवास करते हैं। इस दौरान बगोरी में कोई भी ग्रामीण नहीं रहता है। ग्राम प्रधान सरिता रावत व पूर्व प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि गांव का मतदान केंद्र बगोरी बनाया गया है। जबकि सभी ग्रामीण वीरपुर डुंडा में रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें 90 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर मतदान केंद्र बदलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।