फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में जीओ का नेटवर्क नहीं होने से परेशानी

Wed, 28 May 2025 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/ बड़कोट। गंगोत्री धाम सहित जानकीचट्टी और यमुनोत्री धाम में जीओ कंपनी के मोबाइल नेटवर्क की सेवाएं सुचारू नहीं होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंगोत्री से सुधांशु सेमवाल और यमुनोत्री धाम से पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, गिरीश उनियाल, सुरेश नौटियाल, महावीर पंवार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नेटवर्क तो आ रहे हैं, लेकिन मोबाइल फोन पर बात नहीं हो पा रही है। इन दिनों श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ में तीर्थपुरोहितों, यजमानों को आपस में संपर्क करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जानकीचट्टी, यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं को अपने लोगों से भीड़-भाड़ में बिछड़ जाने पर काफी मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ रही। कई बार दोनों जगहों पर लगे लाउडस्पीकर का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी में हो रहे नेटवर्क दिक्कत की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें