उत्तरकाशी। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं। जिले के 75 राजकीय इंटर कॉलेजों में से 70 में प्रधानाचार्य के पद खाली हैं जबकि सभी 52 राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक तैनात नहीं हैं।
राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अतोल सिंह महर ने शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन बताया कि प्रदेश के कुल 1385 राजकीय इंटर कॉलेजों में करीब 90 प्रतिशत में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं। वहीं, प्रदेश के 910 राजकीय हाईस्कूलों में लगभग सभी प्रधानाध्यापक विहीन हैं। उन्होंने बताया कि हाल में उच्चीकृत किए गए विद्यालयों में भी अभी तक इन पदों पर तैनाती नहीं हुई है।
उत्तरकाशी जिले में 127 इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक के पद रिक्त होने से विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने के कारण कई शिक्षक 35 से 36 साल तक एक ही पद पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संवाद