फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री मार्ग पर बढ़ रहा दबाव, रोपवे-वैकल्पिक रास्ते की मांग तेज

Sat, 20 Jun 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा बेहतर संचालित करने के लिए रोपवे का निर्माण जल्द होना जरूरी
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने धाम के लिए स्वीकृत रोपवे परियोजना का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। साथ ही खरसाली गांव से गरूड़ गंगा तक वैकल्पिक पैदल मार्ग निर्माण की मांग की है। रोपवे निर्माण और गरूड़ गंगा तक वैकल्पिक मार्ग निर्माण नहीं होने से यमुनोत्री की यात्रा बेहतर रूप में संचालित नहीं हो पा रही है।
चारधाम यात्रा में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है लेकिन यमुनोत्री धाम तक पहुंचने वाला बुनियादी ढांचा आज भी दशकों पुरानी व्यवस्था पर ही टिका हुआ है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक लगभग छह किलोमीटर का पैदल मार्ग बढ़ती भीड़ का दबाव झेल रहा है जिससे यात्रा की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी मार्ग से पैदल यात्री, घोड़े-खच्चर, डंडी और कंडी संचालित होते हैं।
विज्ञापन

यात्रा सीजन में हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते कई स्थानों पर भीड़ बढ़ जाती है। बारिश, भूस्खलन अथवा आपात स्थिति में यही व्यवस्था चुनौती बन जाती है। स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रा से जुड़े लोगों का कहना है कि जानकीचट्टी-यमुनोत्री रोपवे परियोजना को जल्द धरातल पर उतारना जरूरी है।
यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल का कहना है कि रोपवे शुरू होने से पैदल मार्ग पर दबाव कम होगा और बुजुर्गों, दिव्यांगों और अस्वस्थ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही खरसाली क्षेत्र की ओर से गरुड़ गंगा तक वैकल्पिक पैदल मार्ग विकसित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

दूसरा मार्ग बनने से भीड़ का दबाव बंटेगा और आपदा अथवा आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को भी मदद मिलेगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप मार्ग, शौचालय, विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार समय की जरूरत बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें