फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल से परखी भूकंप में बचाव व राहत कार्यों की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप आदि आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हम कितने तैयार हैं, इसकी परख के लिए रविवार को उत्तरकाशी में मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित ने रविवार को भूकंप की मॉक ड्रिल कराई। सुबह 10.34 बजे जिले में 6.1 तीव्रता का भूकंप आना निर्धारित कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए। आपदा कंट्रोल रूम में सायरन बजते ही इंसीडेंट कमांडर डीएम ने कंट्रोल रूम पहुंचकर कमान संभाली। उन्होंने तत्काल तहसील स्तर से भूकंप में हुए नुकसान की जानकारी हासिल करने के साथ ही राहत एवं बचाव टीमों को सक्रिय किया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में भूकंप का केंद्र असी गंगा घाटी के चिवां गांव को रखा गया, जबकि यमुना घाटी के डंडालगांव में भी भूकंप से भारी नुकसान की सूचना दर्ज की गई। साथ ही खोज एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। यहां मकान क्षतिग्रस्त होने पर इनमें दबे लोगों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने और अस्पताल पहुंचाने व भूकंप में क्षतिग्रस्त बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं बहाल करने का अभ्यास किया गया। इन कार्यों की कमान एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ पीसी डंडरियाल, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डा. डीपी जोशी, एसडीएम आकाश जोशी, देवेंद्र नेगी, पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, संजय सिंह, देवेंद्र पटवाल आदि ने संभाली। धरातल पर खोज एवं बचाव के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी, एसओ केआर पांडेय, महादेव उनियाल आदि ने बचाव कार्यों को अंजाम दिया।
विज्ञापन

आपदाओं से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं, इसे परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी। पूरी टीम ने बेहतर कार्य किया। अब इसका विश्लेषण किया जाएगा।
-मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें