फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों को दिया खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
उत्तरकाशी के मनेरा में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लेते पीआरडी के जवान। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
हरिद्वार महाकुंभ में ड्यूटी के लिए तैयार किए जा रहे पीआरडी के जवानों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षकों ने इन जवानों को नदी में फंसे या बहे लोगों का रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से हरिद्वार महाकुंभ ड्यूटी के लिए पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते 14 दिनों से मनेरा स्टेडियम में पीआरडी के 120 जवान प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजयप्रताप भंडारी ने बताया कि पीआरडी के जवानों को कठिन ड्यूटी व आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनर चैन सिंह रावत एवं मस्तान भंडारी ने पीआरडी के जवानों को रेस्क्यू करने के गुर सिखाए। इसके तहत मनेरा मोटर पुल से रैपलिंग कर नदी में उतरने व रीवर क्रॉसिंग एवं डबल जुमारिंग कर पीड़ित को बचाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कैंप इंचार्ज प्रवेश पैन्यूली, मानवेंद्र राणा, प्रकाश भंडारी, जयदेव चौहान, धनेश्वर रावत, राकेश मिश्रा, गजेंद्र राणा आदि अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें