फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मांगों को लेकर पीआरडी जवान मुखर

Fri, 30 Oct 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय और नौगांव में हुई बैठक
विज्ञापन

उत्तरकाशी/नौगांव। दो सूत्री मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल संगठन ने आंदोलन का बिगुल फूंकने की तैयारी शुरू कर दी है। मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कालीकमली धर्मशाला में पीआरडी जवानों की बैठक हुई। वहीं, नौगांव में पुरोला और मोरी ब्लॉक के जवानों की संयुक्त बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। दोनों बैठकों में जवानों से आंदोलन को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए।

जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश सलाहकार मुकुल नेगी ने कहा कि पीआरडी जवान लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्षभर यानी 365 दिन रोजगार देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे जवानों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नौगांव में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत ने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित कर जवानों की राय ली जा रही है।
विज्ञापन

एक नवंबर को देहरादून में प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर नरेश राणा, महादेव गुसाईं, पवन राणा, भगवान सिंह, जगदीश पंवार, विनोद, सुनीता बिष्ट, चैन सिंह राणा, जयदेव चौहान, निशा असवाल, रोशन लाल, दीपक डोभाल, धनेश्वर रावत, शीशपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें